News

recent posts

प्रदेश की जनता को संबोधित किया। मेरे भाइयों-बहनों,

 


प्रदेश की जनता को संबोधित किया। मेरे भाइयों-बहनों, अभी कोरोना के विरुद्ध लड़ाई जारी रहेगी। यह बात अलग है कि आज संतोषजनक स्थिति है। 30 मई को टेस्ट हुए थे 75 हजार 417 उसमें से पॉजिटिव केवल 1205 केस आये। पॉजिटिविटी रेट लगातार घटता जा रहा है। यह 1.6% पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट बढ़कर लगभग 96 प्रतिशत हो गया है। लगातार स्थिति सुधर रही है। खण्डवा में तो एक भी पॉजिटिव नहीं आया। प्रदेश के 30 जिले ऐसे हैं जहां 10 से कम पॉजिटिव केस आये हैं। इंदौर, भोपाल, इन दो शहरों ने भी भरसक प्रयास किया है। अब आने वाले केसेस घटते जा रहे हैं। लेकिन बड़ी संख्या में केसेस अभी भी हैं। कुछ जिले ऐसे हैं जहां केस घटते हैं लेकिन दूसरे दिन बढ़ भी जाते हैं। इस संक्रमण को नियंत्रित तो किया है, लेकिन संकट अभी टला नहीं है। अभी सावधान रहने की जरूरत है। 


ब्लैक फंगस नाम की बीमारी से भी हम लड़ रहे हैं। ब्लैक फंगस के जो मरीज हैं उनकी हम पूरी चिंता कर रहे हैं। एन्टी फंगस इंजेक्शन का संकट था। लेकिन अब उनकी आपूर्ति सुनिश्चित होती जा रही है। प्राइवेट अस्पतालों में भी इंजेक्शन भेजने का हम इंतेजाम कर रहे हैं। ब्लैक फंगस से निपटने में भी हम अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


प्रदेश में आवश्यक गतिविधियों को हम अनलॉक कर रहे हैं, लेकिन जनता कर्फ्यू अभी 15 जून तक जारी रहेगा। तब तक के लिए गांव, ब्लॉक, वॉर्ड और जिले के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने तय किया है कि कौनसी गतिविधियां चलेंगी और कौनसी गतिविधियां नहीं चलेंगी। लेकिन कुछ गतिविधियों पर पूरे प्रदेश में प्रतिबंध रहेगा। अपनी सुरक्षा और संक्रमण को रोकने के लिए यह पाबंदिया जरूरी हैं। सभी सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा। खेल की गतिविधियां, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक गतिविधियां, मेले इत्यादि पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। स्कूल-कॉलेज कोचिंग संस्थान यह भी बंद रहेंगे। सिनेमा घर, शापिंग माल्स, व्यायामशाला, जिम, स्विंगपूल, थिएटर, पिकनिक स्पॉट, बार, ऑडिटोरियम, सभागृह यह सभी बंद रहेंगे। 


अत्यावश्यक सेवाएं देने वाले कार्यालय के अतिरिक्त शेष कार्यालय 100 प्रतिशत अधिकारी और केवल 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित हो सकेंगे। सभी धार्मिक और पूजा स्थलों में एक समय में चार से अधिक श्रद्धालु नहीं जाएंगे। ताकि पूजा हो सके लेकिन भीड़ न लगे। अंतिम संस्कार में अधिकतम 10 लोग सम्मिलित होंगे। मृत्यु भोज में भी 10 लोग ही सम्मिलित हो सकेंगे। विवाह में दोनों पक्षों को मिलाकर 20 लोग सम्मिलित हो सकेंगे। किसी भी एक स्थान पर एक साथ 6 लोगों से अधिक संख्या में लोग इकट्ठा नहीं होंगे। पूरे प्रदेश में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूरी तरह से जनता कर्फ्यू जारी रहेगा। #MPFightsCorona

कोई टिप्पणी नहीं:

top navigation

Blogger द्वारा संचालित.